नीतीश के मुंह में क्या सुर्खाब के पर लगे हैं, जो बनेंगे PM फेस, संयोजक तक नहीं बनाया

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 20 दिसंबर 2023 : पटना : खोदा पहाड़ निकली चुहिया जी हां! कुछ ऐसा ही हुआ नीतीश कुमार के साथ जो न जाने कौन-कौन से सपने संजाकर I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। नीतीश बाबू के इस हाल पर चुटकी लेते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि आप बिहार में बैठकर नीतीश कुमार को जितना बड़ा नेता बनाते हैं, उतने वो नहीं हैं। हम भी प्रदेश की राजनीति को थोड़ा-बहुत समझते हैं। 42 विधायकों वाली पार्टी को चला रहे नीतीश कुमार को 75 साल की उम्र में पूछ कौन रहा है? आप लोगों ने तो बिहार में हल्ला किया  नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री के फेस होंगे, संयोजक तक तो बनाया नहीं। इन्होंने नाम रखा दूसरा, तो नाम बदलकर कर दिया इंडिया। ये बात करने गए कुछ, तो इनको कोई तरजीह भी नहीं मिली। खुद से मुंह मियां मिट्ठू बनने वाली बात है। नीतीश कुमार की क्या हैसियत है कि वो कुछ बन जाएंगे। भाई! देश में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस है, कांग्रेस अपना छोड़कर इनको क्यों बना देगी?  दूसरे नंबर पर तृणमूल है, तृणमूल अपना छोड़कर इनको क्यों मान लेगी?  तीसरे नंबर पर डीएमके है, वो अपनी दावेदारी छोड़ इनको क्यों मान लेगी? 

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

 जैसे पिक्चर के अंत में 5 मिनट होती है मार-धाड़, वही क्लाइमेक्स चल रहा है नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन में : प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन पर तंज कसते हुए आगे कहा कि आप I.N.D.I.A. गठबंधन में ऐसी कौन सी नई चीज ला रहे हैं, जो दूसरे नहीं ला सकते हैं। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के जिस पद पर बैठे हैं वो भी नहीं बचने वाला है। लोकसभा-2024 का चुनाव होने दीजिए, नीतीश कुमार की राजनीतिक कहानी का अब अंत आ गया है। जैसे किसी पिक्चर के अंत के 5 मिनट मार-धाड़ होती है, वही नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का क्लाइमेक्स चल रहा है। नीतीश कुमार के जीवन का क्लाइमेक्स सीन चल रहा है।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network